जालौन: अनुरागिनी संस्था की पहल, भूजल सप्ताह के समापन पर दिलाई गई जल संरक्षण की सामूहिक शपथ

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित भूजल सप्ताह-2026 के अंतर्गत अनुरागिनी संस्था द्वारा जालौन जनपद के ग्राम हरसिंगपुर में ‘जल संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन कर जल संरक्षण की सामुहिक शपथ दिलाई गयी।

जालौन: अनुरागिनी संस्था की पहल, भूजल सप्ताह के समापन पर दिलाई गई जल संरक्षण की सामूहिक शपथ
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील शर्मा की रिपोर्ट

जालौन/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित भूजल सप्ताह-2026 के अंतर्गत अनुरागिनी संस्था द्वारा जालौन जनपद के ग्राम हरसिंगपुर में जल संवादकार्यक्रम का आयोजन कर जल संरक्षण की सामुहिक शपथ दिलाई गयी।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को जल संरक्षण, भूजल संवर्धन, वर्षा जल संचयन तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में जल संरक्षण के महत्व पर विस्तृत चर्चा करते हुए ग्राम प्रधान/प्रशासक हरसिंगपुर बबली देवी ने कहा कि जल संरक्षण, जल का सतत उपयोग, वर्षा जल संचयन तथा प्राकृतिक जल संसाधनों को बचाये

तेजी से गिरता भूजल स्तर आज एक गंभीर चिंता का विषय है। यदि समय रहते जल संरक्षण के प्रभावी उपाय नहीं अपनाए गए, तो भविष्य में पेयजल एवं सिंचाई का संकट और अधिक गहरा सकता है।

ग्रामीणों से वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, खेत तालाब, सोख्ता गड्ढों एवं भूजल पुनर्भरण संरचनाओं के निर्माण को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं एवं किसानों ने जल संकट से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा जल संरक्षण को जनभागीदारी से सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दैनिक जीवन में जल के विवेकपूर्ण उपयोग, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने, पौधारोपण को बढ़ावा देने तथा वर्षा जल के अधिकतम संचयन के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर  पंचायत सहायक समीक्षा कल्पना, समूह सखी, रजनी सहित ग्राम की सैकड़ों महिलाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। उपस्थित सभी महिलाओं ने जल संरक्षण को अपने परिवार एवं समाज में जनआंदोलन का रूप देने का संकल्प लिया।

अनुरागिनी संस्था के प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी योजनाओं से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए समाज के प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

संस्था भविष्य में भी जनपद जालौन के विभिन्न गांवों में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी, ताकि जल सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

कार्यक्रम में दीक्षा संगीता आरती सुजाता स्नेह लता निधि कविता स्वास्थ्य सखी रिंकी विद्या सुनीता अंगूरी देवी वैजयंती मुख्य रूप से  उपस्थित हुए