मिर्जापुर: गोपीगंज के बाबा बड़े शिव मंदिर के पास फेंका जा रहा कूड़ा, दुर्गंध से परेशान हैं लोग

उप्र के मिर्जापुर जनपद के गोपीगंज के बाबा बड़े शिव मंदिर के पूर्वी छोर पर नगर का कूड़ा फेंका जा रहा है। वहां कूड़ा जमा होने से आसपास के लोग दुर्गंध से परेशान हैं।

मिर्जापुर: गोपीगंज के बाबा बड़े शिव मंदिर के पास फेंका जा रहा कूड़ा, दुर्गंध से परेशान हैं लोग
Published By- Diwaker Mishra

मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट 

मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। उप्र के मिर्जापुर जनपद के गोपीगंज के बाबा बड़े शिव मंदिर के पूर्वी छोर पर नगर का कूड़ा फेंका जा रहा है। वहां कूड़ा जमा होने से आसपास के लोग दुर्गंध से परेशान हैं।

स्थानीय सुरेंद्र सिंह, रामनरेश, दिनेश पटेल और राजेश ने कहा कि उन्हें दुर्गंध के बीच रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। लंबे समय तक कूड़ा जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ रहा है पर्यटन स्थल घोषित होने के बावजूद भी उपेक्षा नगर पालिका के अधिकारी मौन

बाबा बड़े शिव सेवा समिति के सचिव रामकृष्ण खट्टू ने इस बारे में जिलाधिकारी से शिकायत की है। उनका कहना है कि अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

ईओ बीना सिंह ने कहा कि नियमित रूप से कूड़ा उठाने का निर्देश है, लेकिन सफाईकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने कहा कि वहां से कूड़ा जल्द उठाया जाएगा आखिर क्या सबकुछ Eo के जानकारी मे है वड़ा सवाल खड़ा होता।