बुलंदशहर: 11 वर्षीय मासूम का नहीं मिल सका कोई सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं कई टीमें

उप्र के बुलंदशहर जनपद में बारिश के बीच मासूम की जिंदगी अधर में लटकी हुई है। 69 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन 11 वर्षीय मासूम चारु कश्यप का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

बुलंदशहर: 11 वर्षीय मासूम का नहीं मिल सका कोई सुराग, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं कई टीमें
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद में बारिश के बीच मासूम की जिंदगी अधर में लटकी हुई है। 69 घंटे से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन 11 वर्षीय मासूम चारु कश्यप का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।

एनडीआरएफ, फायर सर्विस, पुलिस और नगर पालिका की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। वहीं छात्र चारु कश्यप की माँ ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

चारु क़ी माँ ने अभी तक नहीं खाया खाना कहा जब तक बेटी नहीं मिलेगी खाना पीना कुछ अच्छा नहीं लग रहा है। ड्रोन कैमरे से भी की जा रही है निगरानी। 69 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं लगा बच्ची का अभी कोई सुराग। परिजनों का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल।

लेकिन सबसे बड़ा सवाल... आखिर इस हादसे का जिम्मेदार कौन है?

क्या स्कूल प्रशासन की लापरवाही...?

क्या नगर पालिका की अनदेखी...?

या फिर बारिश से पहले नालों की सफाई और सुरक्षा इंतजामों में चूक...?

हादसे के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कोई स्कूल प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहा है तो कोई नगर पालिका पर सवाल उठा रहा है। लेकिन इन सबके बीच एक परिवार अपनी मासूम बेटी की सलामती की आस में हर पल टूट रहा है।

दरअसल, नगर कोतवाली क्षेत्र के भूतेश्वर मंदिर के पास स्थित सुशीला इंटरनेशनल स्कूल शाखा मोहल्ला की कक्षा-4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी। बारिश से बचने के लिए वह नाले की पटिया पर खड़ी हो गई। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और तेज बहाव उसे अपने साथ बहा ले गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस, नगर पालिका, फायर विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। नाले की सफाई के साथ-साथ लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यदि नाले के आसपास पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था होती, तो क्या यह हादसा टाला जा सकता था? इसका जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।