बलरामपुर: उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हसीब खान ने क्षेत्र की बहनों से बंधवाई राखी, उपहार स्वरूप दी साड़ियां
उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा क्षेत्र के रेहरा में तिर्मोहनिया ग्राम सभा में आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बलरामपुर से गुलाम नबी कुरैशी की रिपोर्ट
बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा क्षेत्र के रेहरा में तिर्मोहनिया ग्राम सभा में आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हसीब खान ने क्षेत्र की हजारों बहनों से राखी बंधवाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस आत्मीय उत्सव के दौरान हसीब खान द्वारा सभी उपस्थित बहनों को उपहार स्वरूप साड़ियां वितरित की गईं। यह भव्य रक्षाबंधन समारोह क्षेत्र में लगातार तीन दिनों तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हसीब खान ने कहा, "रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के पवित्र और निस्वार्थ प्रेम का प्रतीक है।
आज उतरौला की मेरी हजारों बहनों ने जो स्नेह और आशीर्वाद मुझे दिया है, वह मेरे लिए अमूल्य है। मैं अपनी इन सभी बहनों के मान-सम्मान और उनकी सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारे पारिवारिक रिश्तों को और मजबूत करने का जरिया है।"
तिर्मोहनिया ग्राम सभा में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और महिलाएं उपस्थित रहीं। साड़ी वितरण और भाई-बहन के इस मिलन उत्सव को लेकर क्षेत्र की महिलाओं में भारी उत्साह देखा गया। आयोजन समिति के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में अगले दो दिनों तक यह कार्यक्रम इसी तरह पूरी भव्यता के साथ चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक बहनों तक यह उपहार और सम्मान पहुंचाया जा सके।




