बहराइच: राहुल, प्रियंका से हुई बर्बरता का कांग्रेस ने किया विरोध; जमकर प्रदर्शन

दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर उप्र के बहराइच जनपद में कांग्रेस पार्टी का हल्ला बोल कार्यक्रम में हुआ है, इस दौरान जमकर प्रदर्शन किया गया।

बहराइच: राहुल, प्रियंका से हुई बर्बरता का कांग्रेस ने किया विरोध; जमकर प्रदर्शन
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर उप्र के बहराइच जनपद में कांग्रेस पार्टी का हल्ला बोल कार्यक्रम में हुआ है, इस दौरान जमकर प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और PM मोदी का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली में राहुल, प्रियंका व विपक्ष के नेताओं से हुई बर्बरता का विरोध कर रहे थे।

तीन दिन बाद हाउस अरेस्ट से छोड़े गए कांग्रेस जिलाध्यक्ष का हल्ला बोल। शहर के पीपल चौराहे पर पुतला फूँका गया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर कांग्रेसी बैठे।

कांग्रेसियों ने सड़क जामकर प्रदर्शन किया। पुतला फूंकने के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से खींच-तान हुई। मामला बहराइच शहर स्थित पीपल चौराहे का है।