कानपुर देहात: भाकियू की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रसूलाबाद के मानकविहीन हास्पिटल को किया सील

उप्र के ​कानपुर देहात जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने मानकविहीन और नियमों के विपरीत चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

कानपुर देहात: भाकियू की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, रसूलाबाद के मानकविहीन हास्पिटल को किया सील
Published By- Diwaker Mishra

​कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

​कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के ​कानपुर देहात जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने मानकविहीन और नियमों के विपरीत चल रहे अस्पतालों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है।

रसूलाबाद स्थित अंशिका हॉस्पिटल में अनियमिताओं की शिकायत लेकर आज भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल विपिन तिवारी और जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

किसानों ने सीएमओ को संबोधित ज्ञापन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सौंपकर अस्पताल पर तुरंत कार्रवाई की मांग की। ​मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएल वर्मा ने तुरंत स्वास्थ्य विभाग की टीम को रसूलाबाद स्थित अस्पताल में स्थलीय निरीक्षण के लिए भेजा।

जांच के बाद टीम ने अंशिका हॉस्पिटल को मौके पर ही सीज कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से खुश होकर किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

किसान यूनियन के नेताओं ने जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों की कार्यशैली की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही भाकियू पदाधिकारियों ने मांग की है कि जिले भर में चल रहे अन्य मानकविहीन अस्पतालों पर भी इसी तरह का अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाए।