फतेहपुर में आंधी-पानी का कहर, एक बुजुर्ग की मौत; 4 लोग घायल
उप्र के फतेहपुर जनपद की खागा तहसील क्षेत्र में आंधी-पानी का कहर देखने को मिला है। आंधी-पानी से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद की खागा तहसील क्षेत्र में आंधी-पानी का कहर देखने को मिला है। आंधी-पानी से एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए है।
तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जगह-जगह पेड़ गिरने से सड़कें जाम हो गईं। इस दौरान किशनपुर थाना क्षेत्र के शिलमी गांव में छप्पर गिरने से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई।
दूसरी ओर खीरी गांव में दीवार गिरने से चार लोग मलबे में दब गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बीच हाईटेंशन लाइन के खंभे टूटने से कई गांवों की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई है।
भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट से ग्रामीण परेशान हैं। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन करने में जुटा है। खागा तहसील क्षेत्र में आंधी-पानी ने तबाही मचाई है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

Janmat News 
