मुजफ्फरनगर: भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों के रेस्क्यू और पुनर्वास की मांग, एसपी क्राइम को सौंपा पत्र

उप्र के मुजफ्फरनगर के ग्रामीण समाज विकास केंद्र (GSVK) ने जनपद के खतौली क्षेत्र तथा सुजड़ू अंतर्गत जडौदा नारा क्षेत्र में भीख मांगने वाले बच्चों के रेस्क्यू एवं पुनर्वास की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (अपराध) को पत्र सौंपा है।

मुजफ्फरनगर: भिक्षावृत्ति में लगे बच्चों के रेस्क्यू और पुनर्वास की मांग, एसपी क्राइम को सौंपा पत्र
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर के ग्रामीण समाज विकास केंद्र (GSVK) ने जनपद के खतौली क्षेत्र तथा सुजड़ू अंतर्गत जडौदा नारा क्षेत्र में भीख मांगने वाले बच्चों के रेस्क्यू एवं पुनर्वास की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक (अपराध) को पत्र सौंपा है।

संस्था द्वारा दिए गए पत्र में कहा गया है कि उक्त क्षेत्रों में प्रतिदिन 8 से 10 बालक एवं बालिकाएं, जिनकी आयु लगभग 8 से 15 वर्ष के बीच है, बसों, चौराहों एवं वाहनों के पास जाकर भीख मांगते दिखाई देते हैं। संस्था ने इसे बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और समुचित विकास के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया है।

पत्र में मांग की गई है कि संबंधित विभागों, बाल संरक्षण इकाइयों एवं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समन्वय से बच्चों का रेस्क्यू कर उनकी वास्तविक परिस्थितियों की जांच कराई जाए तथा आवश्यकता अनुसार उनके पुनर्वास, संरक्षण, परामर्श और शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

संस्था ने यह भी मांग की है कि यदि जांच में यह तथ्य सामने आता है कि किसी व्यक्ति या समूह द्वारा बच्चों से भीख मंगवाई जा रही है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाए।

ग्रामीण समाज विकास केंद्र के प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह ने जनहित एवं बालहित में आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। पत्र की प्रतिलिपि चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा जिला बाल संरक्षण इकाई को भी भेजी गई है।