बैंक कॉलोनी में जल भराव से आक्रोशित सैकड़ो महिलाओं का फूटा गुस्सा
आपको बता दें हाथरस नगर पालिका की लापरवाही के चलते हाथरस शहर वासियों को भराव और गंदगी की समस्या का भीषण सामना करना पड़ रहा है ..

हाथरस/जनमत:आपको बता दें हाथरस नगर पालिका की लापरवाही के चलते हाथरस शहर वासियों को भराव और गंदगी की समस्या का भीषण सामना करना पड़ रहा है जिसके चलते शहर में अलग-अलग क्षेत्र में लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन समय-समय पर किए जाते रहे हैं। ताजा मामला हाथरस सदर कोतवाली क्षेत्र के आगरा रोड पर स्थित स्टेट बैंक कॉलोनी का है जहां पिछले कई वर्षों से स्थानीय लोगों को जल भराव और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। बरसातों में तो यहां पर हालात बाद से बदतर हो जाते हैं, लोगों के घरों में कई-कई फीट पानी भर जाता है। कल शाम हुई तेज बारिश ने स्थानीय लोगों की जिंदगी नरक कर दी और जगह-जगह जलभराव हो गया जिसको लेकर स्टेट बैंक कॉलोनी और कंचन नगर की महिलाओं का आक्रोष फूट पड़ा और अलीगढ़ आगरा राजमार्ग पर आ गई जहां उनके द्वारा कई घंटे तक राजमार्ग को जाम कर दिया।
जैसे इस बात की सूचना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को लगे तो तत्काल मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई जिसके द्वारा महिलाओं को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन महिलाओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने जाम नहीं खोला। आगरा से हाथरस आ रही सदर विधायक अंजुला माहौर को जब इस बात की जानकारी हुई तो वह तत्काल महिलाओं के पास पहुंची उनको भी महिलाओं के गुस्से का सामना करना पड़ा लेकिन सदर विधायक के द्वारा मौके पर से एसडीएम को तत्काल समस्या समाधान के लिए निर्देशित किया गया इसके बाद महिलाओं का आक्रोश शांत हुआ और उन्होंने जाम को खोल दिया। अब देखना होगा कि सदर विधायक अंजला माहौर के द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने के बाद कब तक समस्या समाधान हो पता है।