बुलंदशहर: एक ही घर से निकली दो अर्थी, पिता के मौत की खबर से सदमे में आई बेटी की भी गई जान
उप्र के बुलंदशहर जनपद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक ही घर से दो अर्थी निकली है। दरअसल, पिता की मौत की खबर सुनकर नाबालिग बेटी की भी सदमे से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक ही घर से दो अर्थी निकली है। दरअसल, पिता की मौत की खबर सुनकर नाबालिग बेटी की भी सदमे से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।
प्राप्त समाचार के अनुसार बाइक से रात्रि में अपनी चौकीदारी की ड्यूटी पर 55 वर्षीय लक्ष्मी नारायण घर से निकला था। एनएच 509 पर नरौरा बैलोंन स्थित टोल टैक्स के पास आवारा घूमते गौवंश से उसकी बाइक टकरा गई।
गौवंश की टक्कर से घायल हुए लक्ष्मी नारायण को राहगीरों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
बेहोशी की अवस्था में परिजनों ने ममता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डाक्टरों ने ममता को भी मृत घोषित कर दिया। अब एक साथ पिता पुत्री की अर्थियों को देख कर क्षेत्रवासियों की आँखें नम हो गई।
पुलिस ने लक्ष्मी नारायण का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। यह पूरी घटना जनपद के डिबाई तहसील क्षेत्र के गांव रामघाट की है।

Janmat News 
