कौशांबी: महिला सिपाही की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत, पुलिस कर रही जांच

उप्र के कौशांबी जिले में एक महिला सिपाही की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक भारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।

कौशांबी: महिला सिपाही की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत, पुलिस कर रही जांच
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जिले में एक महिला सिपाही की ड्यूटी के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अपर पुलिस अधीक्षक भारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।

कौशांबी जनपद के महिला थाना में तैनात महिला सिपाही प्रियंका यादव थाना परिसर में पहरा ड्यूटी पर तैनात थी। सुबह करीब 10:30 पर गोली चलने की आवाज परिसर में गूंजी तो सभी पुलिसकर्मी दौड़ के देखे तो पहरा ड्यूटी दे रही महिला सिपाही प्रियंका यादव खून से लथपथ जमीन में पड़ी थी।

अधिकारियों को सूचना देकर साथी पुलिस कर्मियों ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज में भर्ती लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने महिला सिपाही को मृत्यु घोषित कर दिया। 2025 बैच की प्रियंका यादव मूल रूप से गाजीपुर जनपद की रहने वाली थी और वर्तमान में जनपद के महिला थाना में तैनात थी।

वहीं पूरे प्रकरण में एडिशनल एसपी अमिता सिंह ने बताया कि महिला थाना पहरे पर महिला सिपाही को गोली लगी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया गोली लगने से मौत की पुष्टि हो रही है। बाकी जांच कराई जा रही है।