बरेली की आंवला तहसील में बड़ा हादसा, अरिल नदी में बहे बाइक सवार तीन लोग

उप्र के बरेली जिले की तहसील आंवला क्षेत्र- थाना विशारतगंज मार्ग पर डलुआपुर गांव के पास बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां अरिल नदी के रपटा पुल से गुजरते समय मोटरसाइकिल सवार तीन लोग तेज बहाव में बह गए।

बरेली की आंवला तहसील में बड़ा हादसा, अरिल नदी में बहे बाइक सवार तीन लोग
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जिले की तहसील आंवला क्षेत्र- थाना विशारतगंज मार्ग पर डलुआपुर गांव के पास बड़ा हादसा होने की खबर है। यहां अरिल नदी के रपटा पुल से गुजरते समय मोटरसाइकिल सवार तीन लोग तेज बहाव में बह गए।

हादसे की सूचना मिलते ही डीएम अविनाश सिंह, एसएसपी अनुराग आर्य और एडीएम प्रशासन पूर्णिमा सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली और रेस्क्यू टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

तीनों लोगों की तलाश में नदी में सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। प्रशासन और रेस्क्यू टीम नदी में लगातार तलाश कर रही है।