अयोध्या: सपा यूथ ब्रिगेड की बैठक में 2027 का रोडमैप तैयार, युवाओं को जोड़ने और PDA एजेंडे पर जोर

उप्र के अयोध्या जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यलय पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शोएब खान के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न हुई

अयोध्या: सपा यूथ ब्रिगेड की बैठक में 2027 का रोडमैप तैयार, युवाओं को जोड़ने और PDA एजेंडे पर जोर

अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट

अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यलय पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शोएब खान के नेतृत्व में मासिक बैठक संपन्न हुई जिसमे यूथ ब्रिगेड एवं समाजवादी छात्र सभा की जिला, विधानसभा और ब्लॉक स्तरीय कमेटियों की मासिक बैठक आयोजित की गई।

हर माह के पहले रविवार को होने वाली इस बैठक में पार्टी के जिला, विधानसभा, ब्लॉक एवं नगर स्तर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। बैठक में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार और युवाओं को पार्टी से जोड़ने को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।

मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष शोएब खान एवं समाजवादी पार्टी यूथ के राष्ट्रीय सचिव विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना रहा।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता वर्ष 2012 से 2017 तक प्रदेश की तत्कालीन समाजवादी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को जनता के बीच लेकर जाएंगे।

बैठक में विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर पर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान करीब 10 युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले दिनों में जनसंपर्क अभियान को और तेज किया जाएगा। बैठक में छात्र एवं युवा हितों से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं से युवाओं और छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा लोकतांत्रिक तरीके से उनके समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया गया।

साथ ही संगठन के प्रचार-प्रसार में सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं जिम्मेदार इस्तेमाल पर भी जोर दिया गया। PDA एजेंडे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बैठक के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) एजेंडे को लेकर भी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की बात कही।

नेताओं ने कहा कि फैजाबाद लोकसभा सीट से अवधेश प्रसाद की जीत ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा किया है। इसी उत्साह को विधानसभा चुनाव तक बनाए रखते हुए प्रदेशभर में PDA एजेंडे को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय होकर जनसंपर्क बढ़ाने और युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूत प्रदर्शन कर अखिलेश यादव को पुनः उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी, विधानसभा एवं ब्लॉक स्तर के कार्यकर्ता तथा युवा और छात्र संगठन से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।