अयोध्या पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बोले- यह पाप नहीं महापाप
बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज अयोध्या धाम पहुंचे। एयरपोर्ट पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत हुआ।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज अयोध्या धाम पहुंचे। एयरपोर्ट पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भव्य स्वागत हुआ।
हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के गुरु के निधन पर शोक जताया। राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बोले यह पाप नहीं, महापाप है, भगवान इसका दंड देंगे।
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा SIT जांच और देश की कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। सभी आरोपियों को कानून के तहत दंड मिलेगा। देश की सरकार और जांच एजेंसियों पर पूरा विश्वास है।
उन्होंने संतों, महंतों, मठों और मंदिरों के खिलाफ सुनियोजित षड्यंत्र का आरोप लगाया। कहा कि श्रद्धा कम करने की साजिश से सावधान रहने की जरूरत है। भगवान भी दंड देंगे, कानून भी दोषियों को सजा देगा।


