फर्रुखाबाद में निजी स्कूलों की मनमानी, नहीं मानते डीएम का आदेश; अभिभावक परेशान
उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी पर सवाल उठ रहे हैं। निजी स्कूल संचालक डीएम का आदेश नहीं मानते हैं।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। उप्र के फर्रुखाबाद जनपद में निजी स्कूलों की मनमानी पर सवाल उठ रहे हैं। निजी स्कूल संचालक डीएम का आदेश नहीं मानते हैं। फर्रुखाबाद ने निजी स्कूलों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
जानकारी के अनुसार कक्षा 4 की किताबों की कीमत करीब 7 हजार रुपये है। महंगी किताबों से आम अभिभावक परेशान नजर आ रहे हैं। एक ही बुक डिपो पर किताबें मिलने का भी आरोप अभिभावक लगा रहे हैं।
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने से अभिभावकों में नाराजगी है। मामला फर्रुखाबाद के याकूतगंज के डॉ बीपी अग्रवाल स्कूल का बताया जा रहा है।

Janmat News 
