चंदौली: हाइवे पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

उप्र के चंदौली जनपद में हाइवे पर 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक उतरा जिसको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर यह महाकाय ट्रांसपोर्टर सड़कों पर दौड़ रहा है।

चंदौली: हाइवे पर उतरा 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक, देखने को उमड़ी लोगों की भीड़
Published By- Diwaker Mishra

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट

चंदौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चंदौली जनपद में हाइवे पर 308 पहियों वाला महाकाय ट्रक उतरा जिसको देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 180 टन वजनी विशाल वेसल को लेकर यह महाकाय ट्रांसपोर्टर सड़कों पर दौड़ रहा है।

महाकाय ट्रक को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ लग गई, लोग वीडियो-रील बनाकर वायरल करने लगे। करीब 180 टन का यह विशाल वेसल बेल्जियम से समुद्री रास्ते के जरिए ओडिशा पहुंचा था।

ओडिशा से झारखंड-बिहार होते हुए यूपी की सीमा में 308 पहियों वाला ट्रक पहुंचा। मोहनिया टोल प्लाजा से गुजरकर यूपी-बिहार बॉर्डर की ओर यह महाकाय ट्रांसपोर्टर बढ़ा।

विशाल वेसल के सुरक्षित आवागमन को लेकर एनएचएआई अलर्ट है और अवरोध हटाने की कवायद कर रहा है। बलरामपुर की प्रस्तावित औद्योगिक इकाई के लिए वेसल भेजा जा रहा है जहां बायो-प्लास्टिक का उत्पादन होगा।