कुशीनगर: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की ग्रामीणों ने पकड़कर की पिटाई, गांव में तनावपूर्ण माहौल
उप्र के कुशीनगर जनपद में प्रेमिका से मिलने पहुंचे 18 वर्षीय युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई करने की खबर सामने आ रही है।
कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट
कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में प्रेमिका से मिलने पहुंचे 18 वर्षीय युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर बिजली के खंभे से बांधकर बेरहमी से पिटाई करने की खबर सामने आ रही है।
मामला जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र बाबूराम बेलवा सेमरा गांव का है। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को भीड़ से छुड़ाया।
घायल युवक को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो समुदायों से जुड़ा मामला होने से गांव में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है।



