बुलंदशहर: मुकेश हत्याकांड के आरोपी अनिल व जितेश की पुलिस से मुठभेड़, पैर में गोली लगने से घायल
उप्र के बुलंदशहर जनपद के मुकेश हत्याकांड के आरोपी अनिल और जितेश की पुलिस से मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद के मुकेश हत्याकांड के आरोपी अनिल और जितेश की पुलिस से मुठभेड़ होने की खबर सामने आ रही है।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद की चोला पुलिस की थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई। असलहों की बरामदगी के दौरान पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग की।
जवाबी कार्रवाई में अनिल सोलंकी और जितेश के पैर में गोली लगी। दोनों घायल बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए और उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है।
आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 अवैध तमंचे, 2 खोखे और 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपियों की निशानदेही पर तमंचों की बरामदगी के लिए पुलिस गयी थी। बता दें कि अनिल और जितेश 3 अगस्त को चोला के दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड के आरोपी हैं।


