संभल: मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत; एक युवक गंभीर रूप से घायल

उप्र के संभल जनपद के बनियाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

संभल: मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत; एक युवक गंभीर रूप से घायल
Published By- Diwaker Mishra

संभल से राम व्रेश यादव की रिपोर्ट 

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद के बनियाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टी-पॉइंट स्थित शिवा ढाबे के पास कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।

हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खाई में जा घुसी। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया. आपको बता दें कि बहजोई से मुरादाबाद की ओर जा रही थी। अर्टिगा कार इसी दौरान सामने से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार धर्मेंद्र पुत्र चरण सिंह, उम्र करीब 32 वर्ष, निवासी अफजलपुर डरौली, थाना बनियाठेर, जनपद संभल और सोनू पुत्र सत्यभान, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी नेवली, थाना उघैती, जनपद बदायूं गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी चंदौसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने धर्मेंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल सोनू को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

इसी बीच परिजनों ने पुलिस को बताया कि धर्मेंद्र और सोनू के साथ सुमित पुत्र मुकेश, उम्र करीब 18 वर्ष, निवासी गुजरेला, थाना शाहाबाद, जनपद रामपुर भी घर से निकला था, लेकिन वह घटनास्थल पर नहीं मिला।

इसके बाद पुलिस ने आसपास के खेतों और झाड़ियों में तलाश अभियान चलाया। तलाशी के दौरान सुमित सड़क किनारे झाड़ियों में घायल अवस्था में मिला, पुलिस उसे तत्काल सीएचसी चंदौसी लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, फरार कार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है.