अलीगढ में 8 वर्षीय बच्ची के साथ हैवानियत, ग्रामीणों ने अधेड के मुंह पर पोती कालिख; एफआईआर दर्ज
अलीगढ़ के कोतवाली अतरौली क्षेत्र के एक गांव में हवस के भेड़िए गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा अपनी हवस की भूख मिटाने के लिए 8 वर्षीय बच्ची को निशाना बनाते हुए बलात्कार किए जाने की घटना को अंजाम दिया गया।
अलीगढ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ/जनमत न्यूज़। उप्र के जनपद अलीगढ़ के कोतवाली अतरौली क्षेत्र के एक गांव में हवस के भेड़िए गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा अपनी हवस की भूख मिटाने के लिए 8 वर्षीय बच्ची को निशाना बनाते हुए बलात्कार किए जाने की घटना को अंजाम दिया गया।
बलात्कार की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले अधेड़ व्यक्ति को पकड़कर उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके मुंह पर काली कालिख पोत नें के बाद गले में जूते चप्पलो की माला पहनाते हुए गांव के अंदर घुमाया।
ग्रामीणों द्वारा बलात्कार करने वाले व्यक्ति को गांव के अंदर घूमाये जाने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने आनंन फानन में वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच में जुट गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति द्वारा बलात्कार किए जाने का पूरा मामला कोतवाली अतरौली क्षेत्र के गांव का है। यहां 8 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार किए जाने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और पीड़ित बच्ची के परिजनों समेत ग्रामीणों ने मासूम बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले गांव के ही वहशी दरिंदे अधेड़ व्यक्ति को पकड़ लिया।
जहां पीड़ित परिजनों को उनके साथ मौजूद सैकड़ो की तादात में ग्रामीणों ने बच्चों के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी व्यक्ति को पकड़ने के बाद उसके कपड़े फाड़ दिए। इससे भी जब आक्रोशित ग्रामीणों का मन नहीं भरा तो उन्होंने उसके चेहरे पर काली कालिख पोतनें और गले में जूते चप्पलो की माला पहनाने के बाद मोबाइल कैमरों से वीडियो बनाते हुए पूरे गांव के अंदर घुमाया गया।
पीड़ित परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा बच्ची के साथ बलात्कार करने वाले गांव के ही व्यक्ति का बलात्कार की घटना के बाद गांव के अंदर घुमायें जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के उच्च अधिकारियों में हड़कंप मच गया और इलाका पुलिस समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले की जांच में जुट गए।
मासूम बच्ची के साथ हुई बलात्कार की घटना को लेकर क्षेत्र अधिकारी अतरौली राजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में उनके द्वारा अवगत कराना है कि दिनांक 4 मार्च को ग्राम जखैरा थाना क्षेत्र अतरौली में एक 08 वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा गलत काम किया गया था।
उक्त घटना के संबंध में पीडित बच्ची के परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अतरौली पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।जिसके बाद पुलिस नें अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया था।
वही बलात्कार की शिकार हुई बच्ची के अभियुक्त को जेल की सलाखों के पीछे भेजने के बाद सीओ राजीव द्विवेदी का वायरल वीडियो को लेकर कहना है कि घटना के बाद पीड़िता बच्ची के आक्रोशित परिजन और गांव के लोगों द्वारा यह कृत्य अभियुक्त व्यक्ति के साथ किया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस संबंध में अभियुक्त के परिजनों से तहरीर प्राप्त कर थाना अतरौली पर सुसंगत धाराओं में पीड़ित बच्ची के परिजनों समेत ग्रामीणों के खिलाफ एक अभियोग पंजीकृत किया गया है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस द्वारा कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Janmat News 
