लखीमपुर खीरी: बाढ़ के पानी में उतरे जिलाधिकारी खीरी, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

उप्र के लखीमपुर खीरी जिले की तहसील निघासन के ग्राम ग्रंट नंबर-12 के मजरा रण्डौहा में बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय दिया।

लखीमपुर खीरी: बाढ़ के पानी में उतरे जिलाधिकारी खीरी, सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट  

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले की तहसील निघासन के ग्राम ग्रंट नंबर-12 के मजरा रण्डौहा में बाढ़ प्रभावितों का हाल जानने पहुंचे डीएम अंजनी कुमार सिंह ने संवेदनशीलता का परिचय दिया।

डीएम ट्रैक्टर से गांव पहुंचे और आगे रास्ते में भरे पानी के बीच पैंट चढ़ाकर खुद ग्रामीणों के बीच पहुंच गए। डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर बाढ़ से हुई परेशानियों, आवागमन और घरों की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने सुरक्षित स्थान पर भूमि चिह्नित कर प्रभावित परिवारों के आवास निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कोई भी पात्र परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहे।वापसी के दौरान डीएम ने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की।