बुलंदशहर: खाद्य विभाग की टीम ने पंजाबी डेयरी पर की छापेमारी, 700 किलो पनीर का मिला भंडारण

उप्र के बुलंदशहर जनपद की खाद्य विभाग की टीम द्वारा पंजाबी डेयरी पर छापेमारी किए जाने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार डेयरी में करीब 700 किलो पनीर का भंडारण मिला।

बुलंदशहर: खाद्य विभाग की टीम ने पंजाबी डेयरी पर की छापेमारी, 700 किलो पनीर का मिला भंडारण
Published By- Diwaker Mishra

बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट

बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद की खाद्य विभाग की टीम द्वारा पंजाबी डेयरी पर छापेमारी किए जाने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार डेयरी में करीब 700 किलो पनीर का भंडारण मिला।

इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने पनीर के विभिन्न सैंपल लिए। सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। डेयरी पर बड़ी मात्रा में पनीर के भंडारण की सूचना मिली थी।

प्रयोगशाला रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई होगी। मिलावटी या स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रसायन पाए जाने पर उत्पाद जब्त कर नष्ट किया जाएगा।

दोषी डेयरी का फूड लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन निलंबित करने की कार्रवाई होगी। हानिकारक रसायनों के इस्तेमाल की पुष्टि होने पर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।

खाद्य अधिकारी अनिल कुमार राय ने कहा रिपोर्ट आने के बाद पंजाबी डेयरी के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। खाद्य विभाग की टीम ने यह छापा मार कार्यवाई शिकारपुर में की।