भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रतापगढ़ प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत, 55 किमी तक रहा हुजूम
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रतापगढ़ प्रथम आगमन पर अगई बार्डर से कार्यकर्ताओं के हुजूम ने लगातार लगभग 55 किमी तक भव्य स्वागत किया गया.
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रोहित मिश्रा के प्रतापगढ़ प्रथम आगमन पर अगई बार्डर से कार्यकर्ताओं के हुजूम ने लगातार लगभग 55 किमी तक भव्य स्वागत किया गया.
स्वागत की इस कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव ने अपने सातों मोर्चो अंशुमान सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ स्वागत कर आगे बढ़ाया.
छोटे सरकार ने रानीगंज कैथौला में, अवधेश विद्या निकेतन के पास सुरेश कुमार सिंह, पंकज गाना, इन्दिरा चैक पर ओंम प्रकाश गुड्डू एवं शुभम सिंह ने, पूर्णाशू ओझा मनीष त्रिपाठी ने एसबीएम कॉलेज लालगंज पहाड़पुर में, देवदत्त शुक्ला सागर सुंदर पुर बाजार में,
देवेश त्रिपाठी, सुजीत त्रिपाठी ने लीलापुर मोड़ पर, प्रतिभा सिंह क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष रमेश पटेल ने रानीगंज अजगरा में, नीरज अग्रहरि मनोज सिंह ने मोहनगंज में, विक्रम सिंह ने सुखपाल नगर मोड़ पर, सदर विधायक राजेंद्र मौर्य रजनीश शुक्ला ने सिटी मोड़ पर,
विक्रम प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यालय पर, सगरा मोड पर राहुल ओझा, अष्टभुजा नगर मोड़ पर आशुतोष त्रिपाठी, सुनील दुबे सभासद, मीरा भवन चौराहा पर धीरज सिंह, चौक पर सुधांशू मिश्रा, दिन्नू सिंह ने अपने साथियों के साथ भव्य स्वागत किया. इसके उपरांत हादीहाल पहुंचे जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत समारोह हुआ.




