प्रतापगढ़ में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप; पुलिस कर रही जांच

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के गौतम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। छात्र का शव हॉस्टल के नीचे पड़ा मिलने से कॉलेज प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।

प्रतापगढ़ में एमबीबीएस छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मेडिकल कॉलेज में मचा हड़कंप; पुलिस कर रही जांच
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के गौतम मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में एमबीबीएस के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। छात्र का शव हॉस्टल के नीचे पड़ा मिलने से कॉलेज प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। घटना पूरे केशव राय स्थित मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की बताई जा रही है।

मृतक की पहचान मिथिलेश कुमार के रूप में हुई है। वह एमबीबीएस 2024 बैच का छात्र था और मूल रूप से नगर के बलिया का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में हलचल बढ़ गई।

सूचना पर क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा, एसओजी टीम और कोतवाली पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल छात्र की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।