वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, काशी-तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल; बाबा विश्वनाथ और कालभैरव भी जाएंगे

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी वाराणसी पहुंचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, काशी-तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में होंगे शामिल; बाबा विश्वनाथ और कालभैरव भी जाएंगे
Published By- Diwaker Mishra

वाराणसी से उमेश सिंह की रिपोर्ट 

वाराणसी/जनमत न्यूज़। उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी वाराणसी पहुंचे। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान काशी तमिल संगमम के पांचवें संस्करण के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। इस आयोजन में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन की भी मौजूदगी रहेगी।

काशी तमिल संगमम के उद्घाटन समारोह में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा श्री काशी विश्वनाथ और बाबा कालभैरव के दरबार में पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर विशेष तैयारियां की गई हैं। काशी तमिल संगमम के माध्यम से काशी और तमिलनाडु के प्राचीन सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संबंधों को नई मजबूती देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की मौजूदगी से आयोजन की गरिमा और बढ़ेगी।