बुलंदशहर में भ्रष्टाचार के मामले पर बड़ी कार्रवाई, हटाए गए सिकंदराबाद व अनूपशहर के एसडीएम
उप्र के बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद तहसील में भ्रष्टाचार के मामले पर बड़ी कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार की शिकायतों पर डीएम ने बड़ा एक्शन लिया है।
बुलंदशहर से सत्यवीर सिंह की रिपोर्ट
बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उप्र के बुलंदशहर जनपद की सिकंदराबाद तहसील में भ्रष्टाचार के मामले पर बड़ी कार्रवाई की गई है। भ्रष्टाचार की शिकायतों पर डीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। भ्रष्टाचार की शिकायतों पर डीएम ने सिकंदराबाद व अनूपशहर के एसडीएम को हटा दिया है।
डीएम कुमार हर्ष ने दोनों तहसीलों में भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतों के बाद सिकंदराबाद में दीपक पाल को हटाकर दिनेश कुमार सिंह और अनूपशहर में प्रियंका कुमारी को हटाकर अरुण वर्मा को नया एसडीएम नियुक्त किया है।
सिकंदराबाद के कथित रिश्वत प्रकरण में एसडीएम के स्टेनो को जिला मुख्यालय से संबद्ध कर सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह को जांच सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार सिकंदराबाद में विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कल बड़ी नाराजगी जताई थी। वहीं एसडीएम अनूपशहर के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल दिया था और बड़ा धरना प्रदर्शन किया था।







