गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे को बचाया गया

युवक अपने तीन दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने आए थे। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते समय दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूबे, एक की मौत, दूसरे को बचाया गया
PUBLISHED BY MANOJ KUMAR

चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट —

चन्दौली/जनमत न्यूज। चन्दौली जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कटेसर गांव स्थित गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो युवक गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे युवक को सुरक्षित बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार युवक अपने तीन दोस्तों के साथ वाराणसी घूमने आए थे। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान नहाते समय दो युवक अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक अमन यादव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

हालांकि दूसरा युवक सौरभ तिवारी गहरे पानी में डूब गया। काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बाद एनडीआरएफ टीम ने उसका शव बरामद कर लिया। मृतक सौरभ तिवारी (20 वर्ष) बिहार के सिवान जिले का निवासी बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार सभी युवक लखनऊ में पढ़ाई करते थे और घूमने के उद्देश्य से वाराणसी आए थे। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।