कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट कांड: प्रभारी मंत्री ने सौंपा मुआवजे का चेक, मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

उप्र के कौशांबी जनपद में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट कांड में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्य आरोपी नौशाद के मनौरी बाजार स्थिति आलीशान मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है।

कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट कांड: प्रभारी मंत्री ने सौंपा मुआवजे का चेक, मुख्य आरोपी के घर पर चला बुलडोजर
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट कांड में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। मुख्य आरोपी नौशाद के मनौरी बाजार स्थिति आलीशान मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चला है।

बता दें कि कांड में नौशाद समेत 6 लोगों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। दो महिलाओं को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। नौशाद को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है।

हालांकि अभी भी तीन आरोपी फरार हैं। कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने तीनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है। जिला प्रशासन लगातार आरोपियों के धर पकड़ के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

गौरतलब है कि पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में अब तक 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। 5 घायलों का प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

दूसरी और ब्लास्ट में जान गंवाने वालों के परिजनों को जनपद की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने मुआवजे के रूप में 8-8 लाख रुपए का चेक सौंपा। प्रभारी मंत्री ने दुखी परिजनों को गले लगा कर ढाढ़स बंधाया।