वाराणसी में जोरों पर है एयर शो का रिहर्सल, प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल

उप्र के वाराणसी जनपद में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो का रिहर्सल जोरों पर है। वाराणसी में होने वाले इस एयर शो का ट्रायल वायु सेना के जंगी जहाज हेलीकॉप्टरों के जरिए  शुरू हो गया है।

वाराणसी में जोरों पर है एयर शो का रिहर्सल, प्रधानमंत्री के साथ रक्षा मंत्री भी होंगे शामिल
Published By- Diwaker Mishra

वाराणसी से उमेश सिंह की रिपोर्ट 

वाराणसी/जनमत न्यूज़। उप्र के वाराणसी जनपद में 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो का रिहर्सल जोरों पर है। वाराणसी में होने वाले इस एयर शो का ट्रायल वायु सेना के जंगी जहाज हेलीकॉप्टरों के जरिए  शुरू हो गया है।

लड़ाकू विमानों की गर्जना से वाराणसी के घाट गूंज रहे हैं । पहली बार नौसेना और थलसेना भी एयर शो में शामिल होगी। 94 वर्षगांठ पर काशी में एयर शो हो रहा है।

एयर शो में 94 विमान अपना शौर्य दिखाएंगे। 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य केंद्रीय मंत्री व  मुख्यमंत्री भी मौजूद रह सकते हैं।