मुजफ्फरनगर: पत्रकार संजय कटारिया के बेटे और भतीजे ने 12वीं की परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी खबर सामने आई है। स्थानीय पत्रकार संजय कटारिया के परिवार के दो होनहार छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में शिक्षा के क्षेत्र में एक अच्छी खबर सामने आई है। स्थानीय पत्रकार संजय कटारिया के परिवार के दो होनहार छात्रों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार, संजय कटारिया के सुपुत्र कनिक कटारिया ने जनता इंटर कॉलेज भोपा से 12वीं की परीक्षा में 75% अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी हासिल की। वहीं, उनके भतीजे सचिन कटारिया ने भी 74% अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।
दोनों छात्रों की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्र के लोगों ने भी दोनों होनहार छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
परिजनों का कहना है कि दोनों ने कठिन परिश्रम और अनुशासन के साथ पढ़ाई की, जिसका परिणाम आज सामने आया है। उनकी इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी।


