फतेहपुर: होली व रमजान के मद्देनजर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, संवेदनशील स्थानों की ड्रोन से निगरानी
उप्र के फतेहपुर जनपद में होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। कई कई संवेदनशील स्थानों की ड्रोन से निगरानी की गई।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में होली और रमजान के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। कई कई संवेदनशील स्थानों की ड्रोन से निगरानी की गई।
एसपी की अगुवाई में निकले इस फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी कर्मी मौजूद रहे। एसपी का कहना है कि होली त्यौहार के मद्देनजर फिलहाल कोई मस्जिद नहीं ढकी गई है। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
उन्होंने कहा त्योहार के मद्देनजर जनता को सुरक्षा के प्रति एहसास दिलाने के लिए यह फ्लैग मार्च निकाला गया है। सभी समुदाय के लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए।

Janmat News 
