संभल में शुरू हुई दो दिवसीय 24 कोसीय परिक्रमा, श्रद्धालुओं पर बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा

उप्र के संभल जनपद की सदर तहसील क्षेत्र में आज से ऐतिहासिक और पौराणिक रूप से महत्वपूर्ण दो दिवसीय 24 कोसीय परिक्रमा प्रारंभ हुई जिसमें श्रद्धालुओं की काफी संख्या शामिल होने के लिए पहुंची।

संभल में शुरू हुई दो दिवसीय 24 कोसीय परिक्रमा, श्रद्धालुओं पर बुलडोजर से की गई पुष्पवर्षा
Published By- Diwaker Mishra

संभल से रामव्रेश यादव की रिपोर्ट 

संभल/जनमत न्यूज़। उप्र के संभल जनपद की सदर तहसील क्षेत्र में आज से ऐतिहासिक और पौराणिक रूप से महत्वपूर्ण दो दिवसीय 24 कोसीय परिक्रमा प्रारंभ हुई जिसमें श्रद्धालुओं की काफी संख्या शामिल होने के लिए पहुंची।

यह यात्रा बेनीपुर चक गांव से आज सुबह प्रारंभ हुई और यह यात्रा कल बेनीपुर चक गांव में ही संपन्न होगी। 24 कोसीय परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक था। यात्रा के दौरान बच्चे बुजुर्ग और जवान सभी लोग उत्साह के साथ इसमें शामिल हुए।

संभल मे दो दिवसीय परिकृमा से पहले वंशगोपाल तीर्थ पर लाखों श्रद्धालु इकट्ठे हुए। कल्कि भगवान के जय उद्घोष से परिकृमा यात्रा शुरु हुई है। परिकृमा को संपन्न कराने को जोनल मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की जिला प्रशासन की ओर से ड्यूटियां लगाई गई हैं।

प्रशासन की श्रद्धालुओं पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की तैयारी है।मार्ग में पढ़ने वाले 68 तीर्थ एवं 19 कूप से होते हुए परिकृमा होती है।परिकृमा से श्रद्धालुओं को संभल के सभी तीर्थ कूपों के दर्शन होते हैं। वंश गोपाल तीर्थ के प्रमुख भगवत्प्रिय महाराज ने इस वर्ष साढ़े चार लाख श्रद्धालुओं के परिकृमा में शामिल होने का अनुमान जताया है।

आपको बता दें कि सुव्यवस्थित पक्के परिकृमा मार्ग के निर्माण योगी सरकार 300 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत कर चुकी है।पहली किस्त में साठ करोड़ रुपए अवमुक्त कर चुकी है।इन दिनों मार्ग पर काम चल रहा है।

वंश गोपाल तीर्थ के पीठाधीश्वर भगवत प्रिय महाराज ने बताया कि पिछली बार 24 कोसीय परिक्रमा में करीब 3.50 लाख श्रद्धालु पहुंचे थे, जबकि इस बार लगभग 4.50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। हर साल की भांति इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि वंश गोपाल तीर्थ में स्नान करने के बाद श्रद्धालु विभिन्न स्थानों के लिए परिक्रमा शुरू करेंगे। पदयात्रा के रूप में होने वाली इस 24 कोसीय परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं,जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं,पूरे क्षेत्र में ड्रोन कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।

इसके साथ ही संभल में सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए भोजन, रहने और खाने की व्यवस्था की गई है। जगह-जगह शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि 24 कोसीय परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बाल योगी दीनानाथ, क्षेमनाथ तीर्थ के महंत ने बताया की  पिछली बार अनुमानित 5 लाख के करीब श्रद्धालु आए थे और इस बार भी 5 लाख से अधिक श्रद्धालु आ सकते हैं जिस प्रकार से श्रद्धालुओं में परिक्रमा के प्रति भाव बढ़ रहा है।

उसी को लेकर 24 कोसिये परिक्रमा में श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ रही है एक दिन ऐसा होगा कि संभल की नगरी गत वर्ष की भांति संख्या बढ़ेगी और संभल से संभाली नहीं जाएगी।

वही उन्होंने सत्ता की बात करते हुए कहा कि पहले धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी लगाई जाती थी लेकिन अब हर धार्मिक आयोजन सफल हो रहे हैं तो वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश के सीएम को अपना बड़ा हितेषी बताया। सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो चप्पे छपे पर पुलिस की पेनी नजर है और ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।

संभल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि संभल जनपद की ऐतिहासिक 24 कोसीय परिक्रमा का कार्यक्रम देर रात से ही प्रारंभ हो गया था। देर रात और सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का दूर-दराज के क्षेत्रों से आना शुरू हो गया था।

पूरी यात्रा के मार्ग को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों और सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। जहां मेला स्थल और धार्मिक स्थल हैं, वहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। वंश गोपाल मंदिर और क्षेमनाथ तीर्थ सहित सभी तीर्थ स्थलों पर व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

जगह-जगह पुलिस की टीमें तैनात हैं और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। वहीं, सभी मार्गों पर यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था संभाली जा रही है। हमारा पूरा प्रयास है कि श्रद्धालुओं की पूरी यात्रा सुरक्षित माहौल में संपन्न हो,

संभल जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि संभल के पौराणिक महत्व को देखते हुए दीपावली के बाद शुरू होने वाली 24 कोसीय परिक्रमा का आज पहला दिन है। सुबह से ही बड़ी संख्या में तीर्थयात्री परिक्रमा के लिए निकल चुके हैं।

यह परिक्रमा वंश गोपाल तीर्थ से होते हुए संभल के प्रमुख तीर्थ स्थलों से होकर गुजरती है। लगभग 52 किलोमीटर की इस यात्रा को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से कड़े इंतजाम किए गए हैं।

ड्रोन कैमरों से निगरानी की जा रही है। श्रद्धालुओं के लिए पानी की व्यवस्था की गई है और जगह-जगह पंडाल लगाए गए हैं। इसके साथ ही भंडारे की व्यवस्था भी की गई है। सुरक्षा के लिए पुलिस के 450 जवान तैनात किए गए हैं।

जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया जा रहा है और बुलडोजर व ड्रोन के माध्यम से पुष्प वर्षा की जा रही है। हमारा उद्देश्य है कि यहां आने वाले श्रद्धालु सुरक्षित और अच्छे माहौल में परिक्रमा पूरी करें और संभल के पौराणिक इतिहास को जानें।