अलीगढ़ SSP नीरज जादौन ने किया श्रमदान, मंदिर परिसर व आसपास लगाई झाड़ू; वीडियो वायरल
अलीगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने श्रमदान किया है। SSP ने जनपद के लोधा थाना इलाके के प्राचीन शिव मंदिर खेरेश्वर धाम के कैंपस व उसके आसपास श्रमदान किया है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नीरज जादौन ने श्रमदान किया है। SSP नीरज जादौन ने जनपद के लोधा थाना इलाके के प्राचीन शिव मंदिर खेरेश्वर धाम के कैंपस व उसके आसपास श्रमदान किया है।
महाशिवरात्रि के बाद खेरेश्वर मंदिर व आसपास हुई गंदगी और कूड़े के ढेर को एसएसपी ने साफ किया। एसएसपी ने अन्य पुलिस कर्मियों को साथ लेकर झाड़ू लगाई व कूड़ा उठाकर डस्टबीन में डाला।
एसएसपी द्वारा मंदिर में सफाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महाशिवरात्रि पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के उपरांत एसएसपी के श्रमदान वाले वायरल वीडियो की लोग सराहना कर रहे हैं।
,
,

Janmat News 
