मुजफ्फरनगर: चरथावल क्षेत्र में युवक को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, गंभीर रूप से घायल; अस्पताल में भर्ती
उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम चोकड़ा में अरविंद नामक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने की सूचना है।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र के ग्राम चोकड़ा में अरविंद नामक व्यक्ति को अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारने की सूचना है। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की पहचान एवं घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
घायल की हालत का उपचार जिला चिकित्सालय में जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


