मुजफ्फरनगर में भोपा पुलिस की कार्रवाई, चेक बाउंस समेत अलग-अलग मामलों में 4 वारंटी गिरफ्तार

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरनगर में भोपा पुलिस की कार्रवाई, चेक बाउंस समेत अलग-अलग मामलों में 4 वारंटी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भोपा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की कार्रवाई में चेक बाउंस समेत विभिन्न मामलों में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने संबंधित मामलों में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

भोपा पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय से जारी वारंटों की तामील और लंबित मामलों में कार्रवाई के तहत देखा जा रहा है। पुलिस द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी है।