कन्नौज: हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका सपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला, इस विवादित बयान से थे नाराज़

कन्नौज जनपद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष के पुतले की चप्पलों से पिटाई की साथ ही हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला भी फूंका।

कन्नौज: हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका सपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला, इस विवादित बयान से थे नाराज़
Published By- Diwaker Mishra

कन्नौज से अश्विनी पाठक की रिपोर्ट

कन्नौज/जनमत न्यूज़। उप्र के कन्नौज जनपद में हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष के पुतले की चप्पलों से पिटाई की साथ ही हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला भी फूंका।

दरअसल, कन्नौज के दौरे पर आए सपा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा धीरेंद्र शास्त्री को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसके चलते हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं नाराज़ थे।

इसी को लेकर आज अजय पाल स्थित चौराहे पर हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम पाल का पुतला फूंका और चप्पलों से पिटाई की। हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।