उरई: मुख्यमंत्री योगी का जनपद आगमन आज, 1200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उरई पहुंचेंगे और दो घंटा दस मिनट में जिले के विकास कार्य की हकीकत जानेंगे। इसी दौरान 1200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

उरई: मुख्यमंत्री योगी का जनपद आगमन आज, 1200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
Published By- Diwaker Mishra

उरई से सुनील कुमार की रिपोर्ट

उरई/जनमत न्यूज़। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उरई पहुंचेंगे और दो घंटा दस मिनट में जिले के विकास कार्य की हकीकत जानेंगे। इसी दौरान 1200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। जिसमें चार सरकारी भवन एवं सदर तहसील भवन शामिल है। उनके आने की तैयारियां जोरो पर चल रहीं है। 

उरई के कालपी रोक स्थित मेडिकल कॉलेज के समीप जिला खेल मैदान जो पूर्व में इंदिरा स्टेडियम के नाम से जाना जाता था उसी को चुना गया है।

सूचना विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार 12.40 बजे पुलिस लाइन में उनका हैलीकॉप्टर उतरेगा वहां से 12.45 बजे वह जिला खेल मैदान पहुंचेंगा वहां माधौगढ़, कालपी और उरई विधानसभा के विकास कार्यों को परखेंगे।

इसके बाद लगभग 1200 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा 13.45 बजे तक चलेगा। जनसभा होगी 14.45 बजे तक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद सड़क के रास्ते पुलिस लाइन हैलीपैड की ओर प्रस्थान करेंगे।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आधिकारियों की कई टीम जुटी है जिसमें आयुक्त झांसी मंडल झांसी पुलिस महानिरीक्षक डॉक्टर आकाश कुलहरि जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक  विनय कुमार सिंह अपर जिलाधिकारी राजीव राज अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी कोई छोटी सी भी गलती न हो इसके लिए स्वयं जिम्मेदारी संभाले हुए है।

वहीं योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में भारी भीड़ जुटाने के लिए नेताओं में होड़ है कौन कितनी भीड़ को रैली में का सकता है हालांकि यह चुनावी रैली भी मानी जा रही है । प्रत्यासी अपनी पूरी ताकत से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जुटे हुए हैं ।