पीलीभीत: गजरौला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मारपीट और फायरिंग मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार
उप्र की पीलीभीत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गजरौला थाना क्षेत्र में मारपीट और फायरिंग के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पीलीभीत से प्रेम पाठक की रिपोर्ट
पीलीभीत/जनमत न्यूज़। उप्र की पीलीभीत पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गजरौला थाना क्षेत्र में मारपीट और फायरिंग के मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल आरोपियों को पकड़कर उनके कब्जे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की हैं। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 3 फोरव्हीलर और 6 टूव्हीलर वाहन जब्त किए गए।
इसके अलावा आरोपियों के पास से 1 अवैध 12 बोर तमंचा, 2 जिंदा कारतूस तथा 1 तलवार भी बरामद हुई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पीलीभीत पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और अपराध फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


