कुशीनगर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, 6 लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के कुशीनगर जनपद में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने होने की खबर सामने आ रही है। घटना पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर खैरा टोला गांव की है।

कुशीनगर में भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने, 6 लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के आमने-सामने होने की खबर सामने आ रही है। घटना पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुईया हरपुर खैरा टोला गांव की है।

जानकारी के अनुसार गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों तरफ से जमकर लाठी-डंडे चले। इस मारपीट में करीब 6 लोग घायल हो गए हैं।

घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में भर्ती करवाया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।