फतेहपुर: मंत्री के नाम की धौंस दिखाने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गिरी गाज, स्वास्थ्य विभाग ने किया सीज

उप्र के फतेहपुर जनपद में प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान के नाम की धौंस दिखाने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गाज गिरने की खबर सामने आ रही है।

फतेहपुर: मंत्री के नाम की धौंस दिखाने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गिरी गाज, स्वास्थ्य विभाग ने किया सीज
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में प्रदेश सरकार में मंत्री राकेश सचान के नाम की धौंस दिखाने वाले अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गाज गिरने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज कर दिया है। छापेमारी के दौरान सेंटर में रेडियोलॉजिस्ट नहीं मिला। संचालक आवश्यक दस्तावेज भी नहीं दिखा सका।

डिप्टी सीएमओ डॉ। इस्तियाक अहमद के नेतृत्व में जांच हुई थी। संचालक व सपा नेता रामनरेश पटेल का अधिकारियों से बहस का वीडियो वायरल हुआ था।  

वीडियो में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान का नाम लेकर रौब झाड़ने का दावा किया जा रहा है। छापेमारी के बाद पहले दिन बिना कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की टीम लौट गई थी।

मामला सुर्खियों में आने के बाद प्रशासन हरकत में आया। डीएम के आदेश पर सेंटर को सीज करने की कार्रवाई की गई है। जिले में अस्पतालों, अल्ट्रासाउंड सेंटरों और पैथोलॉजी लैब की जांच अभियान जारी है। मामला शहर के बिंदकी बस स्टैंड स्थित अमेरिकन अल्ट्रासाउंड सेंटर का है।