अलीगढ़: दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, महिला समेत 4 लोग घायल; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के अलीगढ़ जनपद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले, जिसमे महिला समेत 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के टप्पल थाना इलाके के गाँव बीधागढ़ी की है।
अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट
अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले, जिसमे महिला समेत 4 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के टप्पल थाना इलाके के गाँव बीधागढ़ी की है।
मिली जानकारी के अनुसार टप्पल थाना इलाके के बीधागढ़ी गाँव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी डंडे का इस्तेमाल किया गया। घटना में महिला समेत 4 लोग घायल हो गए हैं।
घटना के लिए एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमले व मारपीट का आरोप लगाया है। हाथ में लाठी डंडे तथा मार पिटाई का वीडियो सामने आया है।
घटनाक्रम के मुताबिक महिलाएं खेत पर जा रही थीं, तभी आरोपी ने अभद्रता की। विरोध में मारपीट शुरू हो गई। सूचना के बाद पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है।

Janmat News 
