प्रतापगढ़: DM-SP ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 26 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में आगामी होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
जिला प्रशासन इस परीक्षा को लेकर पूरी तरह सतर्क है। वहीं निरीक्षण के दौरान, जिलाधिकारी ने केंद्रों पर व्यवस्थाओं का बारीकी से मूल्यांकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जनपद में 25, 26 और 27 अप्रैल को कुल 14 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 26 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जानी चाहिए। साथ ही, अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाएगा।
उन्होंने यह भी बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी तैयारियों की समीक्षा की जा चुकी है।डीएम ने जानकारी दी कि वे स्वयं और एसपी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त, अन्य अधिकारियों को भी फील्ड में तैनात किया गया है। सभी संबंधित विभागों को समय पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारु ढंग से संपन्न हो सके।

Janmat News 
