कानपुर देहात: दीपावली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, वितरित किए गए उज्ज्वला गैस सिलेंडर

दीपावली के त्योहार से पहले उप्र के कानपुर देहात जनपद में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी।

कानपुर देहात: दीपावली से पहले महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, वितरित किए गए उज्ज्वला गैस सिलेंडर
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट 

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। दीपावली के त्योहार से पहले उप्र के कानपुर देहात जनपद में उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को योगी सरकार ने बड़ी सौगात दी।

विकास भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मंत्री राकेश सचान, मंत्री प्रतिभा शुक्ला और मंत्री अजीत पाल ने जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल की मौजूदगी में महिलाओं को गैस सिलेंडर वितरित किए। सिलेंडर पाकर महिलाओं के चेहरे खिल उठे।

इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन भी सुना गया। मंत्रियों ने दीपावली से पहले महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए सरकार की जमकर सराहना की, वहीं लाभार्थी महिलाओं ने भी सरकार के इस कदम की तारीफ की।

कानपुर देहात के विकास भवन में दीपावली से पहले उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला और राज्यमंत्री अजीत पाल ने जिलाधिकारी एवं सीडीओ के साथ महिलाओं को गैस सिलेंडर वितरित किए।

सिलेंडर मिलने के बाद महिलाओं के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन भी प्रसारित किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सुना।

इस मौके पर मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने भी दीपावली से पहले उज्ज्वला लाभार्थियों को गैस सिलेंडर दिए जाने को महिलाओं के लिए राहत भरा कदम बताया। उन्होंने सरकार की योजनाओं और महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। वहीं सिलेंडर प्राप्त करने वाली महिलाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए सरकार का आभार जताया।

दीपावली से पहले उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को मिली इस सौगात ने उनके त्योहार की खुशियों को और बढ़ा दिया। विकास भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश भी दिया गया।