कौशांबी: तहसील गेट के पास रातों रात बनी नायब तहसीलदार की कब्र, चढ़े चादर व फूल

उप्र के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां तहसील गेट के पास रात को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मिट्टी से कब्रनुमा ढांचा बना दिया गया।

कौशांबी: तहसील गेट के पास रातों रात बनी नायब तहसीलदार की कब्र, चढ़े चादर व फूल
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां तहसील गेट के पास रात को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मिट्टी से कब्रनुमा ढांचा बना दिया गया। सुबह यह मंजर देख कर्मचारियों के होश उड़ गए। NT सिराथू कौशांबी लिखे कब्र नुमा ढांचे पर चादर व फूल चढ़े हुए थे। इसके बाद कर्मचारियों ने उसे हटा दिया।

जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह जब सिराथू तहसील के कर्मचारी रोज की तरह ड्यूटी के लिए तहसील पहुंचे तो तहसील के गेट के समीप एक कब्र नुमा ढांचा देखकर हैरान रह गए जिसमें बाकायदा चादर और माला फूल चढ़े हुए थे।

साथ ही ढांचे पर एक तख्ती लगी थी जिसमें लिखा था NT सिराथू कौशांबी, यह नजारा देखकर लोग हैरान हो गए। तहसील कर्मचारियों ने तत्काल ढांचे को हटा दिया।

इस पूरी घटना को लेकर सिराथू एसडीएम योगेश गौड़ का कहना था की तहसील के गेट के बाहर अतिक्रमण था जिसे हटाया गया था, फिलहाल पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। चर्चाओं पर जाएं तो यह कारनामा अतिक्रमण हटाए जाने के बाद नाराज दुकानदारों का है।