प्रतापगढ़: विवाहिता ने पेड़ से लटककर दी जान, मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी कला गांव में बुधवार दोपहर एक विवाहिता ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

प्रतापगढ़: विवाहिता ने पेड़ से लटककर दी जान, मायके वालों ने ससुरालियों पर प्रताड़ना का लगाया आरोप
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाटी कला गांव में बुधवार दोपहर एक विवाहिता ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

बताया गया कि तबस्सुम पत्नी जाहिद ने मायके में घर के पास चिलबिल के पेड़ से फंदा लगा लिया। बुधवार दोपहर करीब 11:40 बजे उसकी बहनों सोनम और पूनम ने उसे फंदे पर लटका देखा तो शोर मचाया। परिजनों ने आनन-फानन में उसे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।

मायके वालों ने आरोप लगाया कि तबस्सुम को ससुराल में प्रताड़ित किया जाता था। करीब तीन दिन पहले ही उसका भाई उसे ससुराल कुटिया राइन से मायके लेकर आया था। मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें बड़ा बेटा पांच वर्ष, दूसरा तीन वर्ष और तीसरा करीब डेढ़ वर्ष का है।

थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने बताया कि मायके वालों ने ससुरालियों की प्रताड़ना से परेशान होकर तबस्सुम द्वारा आत्महत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।