बहराइच में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल; दो गिरफ्तार

उप्र के बहराइच जनपद में देर रात पुलिस और बाईक सवार लुटेरों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जिसमे पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस की टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

बहराइच में पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक घायल; दो गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में देर रात पुलिस और बाईक सवार लुटेरों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जिसमे पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया जबकि दूसरे बदमाश को पुलिस की टीम ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि फखरपुर इलाके में चेन स्नेचिंग एवं मोटरसाइकिल चुराने वाले बाइक सवार लुटेरों ने आतंक मचा रखा था। मुखबिर की सूचना पर फखरपुर पुलिस एवं SOG की टीम ने इन लुटेरों को पकड़ने के लिए कुंडासर इलाके में घेराबंदी किया। जैसे ही बाइक सवार लुटेरों ने पुलिस को देखा तभी असलहे से फायरिंग सुरु कर दिया।

पुलिस की तरफ से की गई आत्मराक्षार्थ फायरिंग में आरोपी सलमान के पैर में गोली लगी जबकि दूसरा साथी आरिफ मौका देखकर भागने लगा इस बीच पुलिस ने दौड़कर उसे भी पकड़ लिया।

दो दिन पुर्व इन लुटेरों ने महिला के गले से मंगलसूत्र की छिनैती की थी। घायल सलमान को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन दोनों बदमाशों के ऊपर अलग-अलग जनपदों में तकरीबन एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, छिनैती का मंगलसूत्र और फर्जी नंबर प्लेट लगी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। दोनों कुख्यात बदमाशों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।