प्रतापगढ़: आबादी की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरजस्ती किया जा रहा कब्जा, पीड़ित महिला ने SP से लगाई गुहार

प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के मन्दाह निवासी मकबूल अहमद ने अपनी आबादी की जमीन व उसमें बने चार कमरे व नल को तीनों लड़कों बराबर-बराबर हिस्सा दिया.

प्रतापगढ़: आबादी की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरजस्ती किया जा रहा कब्जा, पीड़ित महिला ने SP से लगाई गुहार
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के मन्दाह निवासी मकबूल अहमद ने अपनी आबादी की जमीन व उसमें बने चार कमरे व नल को तीनों लड़कों जियाउलहक, उबैदउल्ला व अबीदउल्ला और पीड़ित महिला सादिया बेगम पुत्री को एक एग्रीमेन्ट से बराबर-बराबर हिस्सा दिया जिस पर पीड़ित महिला काफी दिनों से काबिज दखील है। महिला शहर में मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रही है।

5 दिसंबर 2025 को पीड़ित महिला का भाई अबीदउल्ला व गांव के मुहीद उर्फ सलमान, परबीन बानो उर्फ नन्हीं व मो० सुहैल, मो० साहिल, शाहीनबानों जबरन महिला की आबादी में नीव खोदकर कब्जा करने लगे।

पीड़ित महिला व जियाउलहक सूचना पाने पर गांव पहुंचे और कब्जा करने से मना किया तो सभी लोगों ने एकत्रित होकर महिला व जियाउल हक को गाली गुप्ता और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ में फावड़ा लेकर मारने के लिए दौड़ा लिया।

प्रार्थिनी व जियाउल हक मौके से भागकर अपनी जान बचाई और महिला ने 112 नम्बर डायल करके पुलिस बुलायी तो विपक्षी लोग पुलिस वालों के सामने भी गाली गुप्ता दिया और खुलेआम धमकी दिये कि मैं आबादी कब्जा कर लिया हूँ। जो करना हो कर लो।

पुलिस के आने पर काम बन्द कर दिया था पुलिस के जाने पर विपक्षीगण पूरी तरह से हौदा, खूटा गाडकर भैंस, बकरी, बांध दिया और पूरी तरह से कब्जा कर लिया। 10 जनवरी को गांव में पंचायत हुई तो एस०ओ० कन्धई ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर विपक्षीगण का सामान बाहर कर दिया और महिला ने कमरे में अपना सामान रख दिया।

12 जनवरी को प्रार्थिनी किसी काम से शहर आयी थी तो विपक्षी द्वारा महिला का सामान कमरे से फेंककर अपना सामान रखकर कमरे में ताला लगा दिया। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है।