औरैया: कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, PM मोदी व CM के पुतला दहन का मामला

उप्र के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे समेत 10-12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

औरैया: कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज, PM मोदी व CM के पुतला दहन का मामला
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस जिलाध्यक्ष सरिता दोहरे समेत 10-12 कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भारी पड़ा। महिला आरक्षण बिल लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया गया था।

पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा और शांति व्यवस्था बिगाड़ने के आरोप में FIR दर्ज की है। योगेश यादव समेत अन्य अज्ञात महिला-पुरुष कार्यकर्ता पर भी मुकदमे दर्ज हुए हैं।

कोतवाली औरैया में उपनिरीक्षक मो. शकील खान की तहरीर पर मामला दर्ज हुआ है। FIR दर्ज होते ही जिले की राजनीति गरमा गई, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हड़कंप मचा है।