प्रतापगढ़ SP ने 95 उप निरीक्षकों का किया ट्रांसफर, पुलिसिंग मजबूत करने के लिए 25 थानों में बदली जिम्मेदारी

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए रविवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर ने 95 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया है।ट्रांसफर सूची में जिले के 25 थानों में तैनात उप निरीक्षक शामिल हैं।

प्रतापगढ़ SP ने 95 उप निरीक्षकों का किया ट्रांसफर, पुलिसिंग मजबूत करने के लिए 25 थानों में बदली जिम्मेदारी
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद की पुलिस व्यवस्था में फेरबदल करते हुए रविवार को पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर ने 95 उप निरीक्षकों का ट्रांसफर किया है।ट्रांसफर सूची में जिले के 25 थानों में तैनात उप निरीक्षक शामिल हैं।

इस फेरबदल के बाद कई थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं। नई टीम के साथ पुलिसिंग शुरू ट्रांसफर के तहत अस्लम खां को फतनपुर से लीलापुर में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है।

 इसी तरह सूची में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तैनात उप निरीक्षकों को दूसरे थानों और पुलिस इकाइयों में भेजा गया है। इससे कई थानों में नई टीम के साथ पुलिसिंग शुरू होगी। जारी सूची में राकेश कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, रोशन सिंह, वीरेंद्र सिंह और अजीत कुमार सिंह जैसे कई उप निरीक्षकों के नाम शामिल हैं।

अधिकारियों को नई पोस्टिंग वाले स्थान पर पहुंचकर चार्ज संभालने के निर्देश दिए गए हैं। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

थाना स्तर पर अधिकारियों के बदलाव से अपराध नियंत्रण, पेंडिंग मामलों की जांच और आम लोगों की शिकायतों को निपटाने में भी तेजी आने की उम्मीद है।

पुलिस अधीक्षक दीपक भुकर ने कहा कि जिले में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उप निरीक्षकों को जरूरत के हिसाब से नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। 

सभी अधिकारियों को अपने नए काम के क्षेत्र में पूरी जिम्मेदारी, निष्पक्षता और तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं। 95 उप निरीक्षकों के ट्रांसफर 95 उप निरीक्षकों के ट्रांसफर के बाद अब संबंधित थानों में नई पोस्टिंग वाले अधिकारियों के चार्ज संभालने का सिलसिला शुरू होगा।

पुलिस विभाग में हुए इस बदलाव का असर आने वाले दिनों में थाना स्तर पर काम करने के तरीके पर भी दिखाई देगा। खास तौर पर जिन थाना क्षेत्रों में लंबे समय से अधिकारी तैनात थे, वहां नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पुलिसिंग की प्राथमिकताओं में फर्क देखने को मिल सकता है।