लखीमपुर खीरी में मासूम के साथ दरिंदगी पर भड़के हिंदूवादी संगठन, त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के थाना सिंगाही क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें 50 वर्षीय मुस्लिम युवक ने एक अबोध 4 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म  किया।

लखीमपुर खीरी में मासूम के साथ दरिंदगी पर भड़के हिंदूवादी संगठन, त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
Published By- Diwaker Mishra

लखीमपुर खीरी से लोकेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट  

लखीमपुर खीरी/जनमत न्यूज़। उप्र के लखीमपुर खीरी जिले के थाना सिंगाही क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें 50 वर्षीय मुस्लिम युवक ने एक अबोध 4 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म  किया

जिससे भारतीय हिंदू परिषद के संस्थापक ने प्रशासन से की कठोर कार्रवाई की मांग, बोले, मासूम को न्याय मिलना चाहिए। बता दें कि थाना सिंगाही क्षेत्र में करीब चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप की घटना सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश है।

मामले में आरोपी को पुलिस हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना से आहत राष्ट्र प्रहरी पवनेश जी महाराज, संस्थापक भारतीय हिंदू परिषद, ने प्रशासन से मामले में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने कहा कि मासूम बच्ची के साथ हुई यह घटना अत्यंत गंभीर और मानवता को झकझोर देने वाली है। ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और समाज में अपराधियों के प्रति स्पष्ट संदेश जाए।

पवनेश जी महाराज ने कहा कि भारतीय हिंदू परिषद पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और बच्ची को न्याय दिलाने के लिए हर लोकतांत्रिक एवं कानूनी माध्यम से आवाज उठाई जाएगी।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मामले की जांच पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ की जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। घटना को लेकर हिंदू संगठनों में भी रोष है और आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।